कुमारखंड: रोता में मुहर्रम के 40वें मेले का आयोजन, ताजिया और खिलाड़ियों ने दिखाया करतब, ताजिया बना आकर्षण का केंद्र
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के रोता पंचायत स्थित रोता बेलही में तीन दिवसीय मुहर्रम का 40 वा मेला के दूसरा दिन बुधवार को शाम करीब चार बजे खिलाड़ियों ने एक से बढ़ कर एक बाना, तलवार, फरसा अन्य चीजों करतब दिखाया। मेला में ताजिया आकर्षण का केंद्र बना रहा। मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष दाऊद आलम ने बताया मुहर्रम के 40 दिन बाद 40 वा मुहर्रम मेला लगाया गया है।