बरही थाना क्षेत्र के तेंदुआ के महानदी के पास बने इंटक बेल के पास लगे खंबे से हाई टेंशन की तार टूट कर जमीन पर गिर गई इस दौरान आग लग गई लोगों की नजर पड़ी तो विद्युत विभाग को सूचना दी गई तुरंत लाइट बंद कराई गई और आग पर काबू पाया गया हालांकि इस दौरान कोई जन हानि नहीं हुई लेकिन बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद नगर की पेयजल सप्लाई प्रवाहित हो गई है।