तीन दिवसीय साईं बाबा मंदिर खड़ेसरी का स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर खाटूश्यामजी, नीम करोली बाबा, जगत जननी जगदम्बा और बजरंगबली मंदिर सहित चार नए मंदिरों का शिलान्यास भी किया गया। साईं मंदिर का स्थापना दिवस समारोह 14 जनवरी को संगीतमय रामचरित मानस पाठ के साथ शुरू हुआ था। 15 जनवरी को संगीतमयी नवचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया।