लखीमपुर खीरी शहर के गांधी पार्क के पास नगर पालिका द्वारा बनाई गई ‘चटोरी गली’ इन दिनों सूनी पड़ी है। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत ने छोटे दुकानदारों की कमर तोड़ दी है। हालात ऐसे हैं कि करीब 12 दुकानें बंद हो चुकी हैं, जिससे यहां का रौनक भरा बाजार वीरान नजर आ रहा है।