मथुरा: वृन्दावन में सैंकड़ों भक्तों ने संकीर्तन के मध्य पंचकोसीय परिक्रमा की, शोभायात्रा निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश
बाबा मोहिनी शरण के सानिध्य में रविवार सुबह 11 बजे गोधुलीपुरम स्थित रसिक धाम आश्रम आए सैकड़ो भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन एवं भजनों के मध्य नगर की पांचकोसीय परिक्रमा की। राशिक धाम से प्रारम्भ हुई शोभायात्रा में श्रद्धालु प्रभु भक्ति में लीन होकर भजनों की धुन पर झूमते थिरकते चल रहे थे। इस बीच शोभायात्रा में शामिल भक्तों ने नगर वासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।