मोतिहारी: मोतिहारी के विभिन्न केंद्रों पर चल रही इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने लिया जायजा
जिला भू अर्जन पदाधिकारी पूर्वी चंपारण सह प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री अरुण कुमार के द्वारा जिले में चल रहे इंटरमीडिएट परीक्षा के तीसरे दिन आज विभिन्न विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया गया। सभी जगह परीक्षा स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराई जा रही है।