देेवगढ़: देवगढ़ में संस्कार भारती ने दीपावली रंगोली विजेताओं को किया सम्मानित, ऋत्विका कुमारी ने संस्कृति संरक्षण पर दिया जोर
देवगढ़ में संस्कार भारती ने किया दीपावली रंगोली विजेताओं को सम्मानित, ऋत्विका कुमारी ने संस्कृति संरक्षण पर दिया जोर। कला और साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की राजसमंद जिला इकाई ने दीपावली के अवसर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। यह आयोजन देवगढ़ में किया गया जिसमें नगर के 48 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।