अंबाह: अम्बाह में खाद वितरण के नए नियम से किसानों में नाराज़गी
Ambah, Morena | Sep 15, 2025 अम्बाह में खाद वितरण के नए नियमों से किसानों में नाराज़गी है। अब टोकन के लिए आधार कार्ड के साथ खेती की किताब लाना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। अचानक नियम बदलने से कई लोग टोकन नहीं कटवा पाए। किसानों ने प्रक्रिया को सरल करने की मांग की है।