बता दे सिंध नदी के जलस्तर को बनाए रखने के लिए जो स्टाप डेम जल संसाधन विभाग द्वारा बनवाए गए थे।परंतु इस साल बारिश के बाद स्टाप डेम के उक्त गेटों को बंद नहीं किया गया। इस मामले को हमारे द्वारा प्रमुखता से दिखाया गया था। इसके बाद विभाग की तंद्रा तोड़ी, जिसके बाद हरकत में आए विभाग ने स्टाप डेम के गेट बंद करवा दिए हैं, जिससे नदी का जल स्तर बढ़ने लगा है।