टोंकखुर्द: नरवाई जलाने पर टोंकखुर्द तहसील में किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बुधवार दोपहर 1 बजे राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेशों तथा मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन नही करने पर खेतों में गेहूँ की नरवाई (पराली) जलाने वालों पर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत टोंकखुर्द के ग्राम बिरगोद के किसान के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज की गई है