एम्प्लाईज प्रीमियर लीग का शुभारंभ रविवार को एस.के. महाविद्यालय ग्राउंड, जैतपुर में जिलापंचायत अध्यक्ष जय प्रकाश अनुरागी तथा एसडीएम कुलपहाड़ प्रदीप कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलापंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी रहे।उद्घाटन मैच तहसील प्रशासन कुलपहाड़ और टीचर्स इलेवन चरखारी के बीच खेला गया।