अम्बाला: जोगी मंडी में होली खेलने गया परिवार पीछे से अज्ञात ने दिया घर में चोरी की वारदात को अंजाम आरोपी सीसीटीवी में कैद
Ambala, Ambala | Mar 26, 2024 बीते कल होली के दिन जोगी मंडी में एक परिवार घर से बाहर होली खेलने के लिए गया हुआ था। इसी बात का फायदा उठाकर अज्ञात चोर घर में घुसा और घर से नकदी समेत जेवरात चोरी करके ले गया। इस मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।