सीतामऊ: मानपुरा से एक व्यक्ति को 20 क्वार्टर देसी प्लेन शराब के साथ पुलिस ने पकड़ा
मानपुरा से एक व्यक्ति को 20 क्वार्टर देसी प्लेन शराब के साथ पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी की पहचान हरीश के रूप में हुई है। शराब की कीमत ₹1600 बताई जा रही है। सीतामऊ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सलीम मोहम्मद ने कहा कि अवैध शराब की रोकथाम के लिए लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।