गोरखपुर: एयर फोर्स बस स्टेशन के पास से वन विभाग की टीम ने दो कछुआ तस्करों को किया गिरफ्तार, 191 कछुए बरामद
वन विभाग 191अदद इंडियन रुफड टर्टल (Indian Roofed Turtle) जो वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 में शेड्यूल "1" के प्राणी है, जो अत्यंत संकटग्रस्त वाली प्रजातियों में शामिल है,को एक ऑल्टो कार में अभिवहन करते हुए दो अभियुक्तों के साथ एयर फोर्स बस स्टैंड के पास पकड़ी गई। गिरफ्तार किए गए दोनो अभियुक्त नीरज दिक्षित व उसका साथी बिहार के निवासी हैं।