मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में शराब पीकर हो-हल्ला और गाली-गलौज करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। मामले में वीरेंद्र साह की पत्नी ने अपने देवर रमेश कुमार साह के खिलाफ मझौलिया थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। आवेदन में बताया गया कि रमेश कुमार साह शराब के नशे में घर में शोर-शराबा कर रहा था और गाली-गलौज कर रहा था, जिससे परिवार के सदस्य परेशान थे।