कुर्था: नहाए-खाए के साथ चार दिवसीय चैती छठ प्रारंभ, घाटों पर बढ़ी रौनक
Kurtha, Arwal | Mar 22, 2026 लोक आस्था के महापर्व चैती छठ का शुभारंभ नहाए-खाए के साथ हो गया। कुर्था प्रखंड में चार दिवसीय पर्व की धूम मच गई है। सूर्य मंदिर कुर्था, स्वर्ण मंदिर मुबारकपुर, निघवां, लारी आदि स्थानों पर छठ गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। व्रतियों ने शुद्धता से 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया। पंचतीर्थ धाम पर व्रतियों का तांता लगा है। प्रशासन शांतिपूर्ण पर्व के लिए सतर्क