फैज़ाबाद: चौधरी चरण सिंह घाट के निकट राम कथा संग्रहालय के बगल स्नान के दौरान डूबने से कांवरिये की हुई मौत
सावन झूला मेला के बीच रामनगरी में एक कांवड़िये की मौत हो गई। संतकबीरनगर के थाना महुली क्षेत्र स्थित भैसाही जोतकला निवासी दलित अखिलेश कुमार पुत्र रिंकू प्रसाद अपने क्षेत्र के अन्य लोगों के साथ कांवड़ लेकर अयोध्या आया था। वह अपने साथियों के साथ चौधरी चरण सिंह घाट के निकट राम कथा संग्रहालय के बगल स्नान कर रहा था। लगभग तीन बजे वह पानी में डूब गया।