सोनभद्र के डाला में अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट से फैल रहे प्रदूषण और दुर्गंध के खिलाफ स्थानीय लोगों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर हिस्सा लिया। निवासियों का आरोप है कि अल्ट्राटेक कंपनी पिछले लगभग एक साल दस महीने से गीला और सूखा कचरा जला रही है।यह कचरा बाहरी जिलों से लाया जाता है।