बांधवगढ़: रिकॉर्ड में मृत, पर जिंदा है घमीरा बैगा: 12 साल से न्याय के लिए भटक रहा, कलेक्टर से की शिकायत
उमरिया। ग्राम सहजनारा निवासी घमीरा बैगा पिता फगनू बैगा को ग्राम पंचायत उरदानी के सचिव द्वारा रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घमीरा बैगा पिछले 12 वर्षों से अपने जिंदा होने के प्रमाण लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। रिकॉर्ड में मृत घोषित होने के कारण घमीरा बैगा को शासन की किसी भी जनकल्याणकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।