छोटीसादड़ी | नगर के जयचंद मोहिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कमी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मनीष उपाध्याय का आमरण अनशन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अस्पताल परिसर के बाहर चल रहे अनशन ने अब प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को तहसीलदार राजकुमार सारेल अनशन स्थल पर पहुंचे और मनीष उपाध्याय से वार्ता की।