हनुमानगढ़: जिले के कुलचंद्र निवासी दानिश का विजय हजारे ट्रॉफी में चयन, दाएं हाथ तेज गेंदबाज राजस्थान टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व
जिले के गांव कुलचंद्र निवासी क्रिकेट खिलाड़ी दानिश भाम्भू का चयन विजय हजारे ट्रॉफी के लिए राजस्थान टीम में हुआ है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज इस प्रतिष्टित टूर्नामेंट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले दानिश अंडर-23 टीम के लिए करनल सीके नायडू टूर्नामेंट में भी राजस्थान की ओर से खेल चुके हैं। दानिश के चयन से क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है।