मनिहारी: सुहागिन महिलाओं ने आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया करवा चौथ, पति की लंबी उम्र की कामना की
मनिहारी में श्रद्धा एवं आस्था के साथ करवा चौथ मनाया गया विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए सूर्योदय से लेकर चंद्र दर्शन तक निर्जला उपवास रखती हैं। इसके बाद शुक्रवार देर शाम को करवा माता की विधि-विधान से पूजा की जाती है और चंद्रमा को मिट्टी के करवे से अर्घ्य देकर और पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का पारण करती हैं।