अनूपपुर: अमरकंटक रोड सकरा के पास भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, आरोपी फरार
अमरकंटक रोड पर ग्राम सकरा के पास रविवार शाम लगभग 6 बजे एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो (एमपी 15 सीए 0545) ने सड़क किनारे बाइक से जा रहे दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी और घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। अचानक हुई दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए ।