भटवाड़ी: गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास 24 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही शुरू, हाईवे पर फंसे लोगों ने राहत की सांस
गंगोत्री हाईवे स्थान नालूपानी के पास मंगलवार शाम 5 बजकर 30 मिनट पर वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु हुई है। मार्ग खुलने पर वहां फंसे वाहन स्वामियों व लोकल लोगों ने बड़ी राहत की सांस ली है। बीआरओ ने फिलहाल राजमार्ग को तो खोल दिया है,लेकिन यहां पहाड़ी से भूस्खलन होने का खतरा बना है। हल्की सी बरसात होने पर कभी गंगोत्री राजमार्ग नालूपानी के पास बंद हो सकता है।