महोबा के मुहल्ला पतिवरा निवासी यशपाल पुत्र श्यामपाल ने थाना कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 27 नवंबर को शाम 4 बजे वह रामनगर में अपने मित्र के दरवाजे पर बैठा था। तभी दबंगों ने उसे मारा पीटा और मोबाइल भी तोड़ दिया। पीड़ित ने दबंगों के खिलाफ थाने में शिकायत की है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।