जन्म से ही पैरों से लाचार वनांचल गांव धामिनडीह की आदिवासी युवती सुनीता धुर्वे जो कि नित्य ही की अनेकानेक कठिनाइयों के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तौर पर गांव की सेवा करते हुए आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं। जिसको बुधवार कि दोपहर 03 बजे के करीब स्कूटी प्रदान कर उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा के स्थानीय विधायक विजय शर्मा ने बड़ा हौसला दिया है।