सिढपुरा थाना पुलिस ने तीन वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए वारंटी आरोपियों का नाम कुंवर पाल पुत्र मथुरा प्रसाद, मोहर सिंह पुत्र मोहनलाल और घनश्याम पुत्र शेर सिंह है। गिरफ्त में आए वारंटी आरोपी अलग-अलग मामलों में वारंटी चल रहे थे। लंबे समय से फरार होने के चलते उनका वारंट जारी हुआ।