मिर्ज़ापुर: शहर कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस लाइन के पास कुत्ता बचाने में टोटो पलटा, टोटो में सवार 2 महिलाएं हुईं घायल, इलाज जारी
बताते चले कि रविवार की सुबह लगभग 11:00 बजे स्टेशन की तरफ जा रहा टोटो सामने कुत्ता आ जाने के कारण उसको बचाने में टोटो पुलिस लाइन के पास रोड पर पलट गया। जिसमें सवार अघोली गांव निवासी गीता व पिपरा डाड गांव निवासी दुर्गावती घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों घायलों को मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में लेकर आया है। जहां दोनों का इलाज जारी है।