आरा: पत्नी के साथ अवैध संबंध का शक होने पर पड़ोसी युवक की आंख में गोली मारकर हत्या, घटना गीधा के ज्ञानपुर गांव की है
Arrah, Bhojpur | Mar 21, 2026 रवि अपने घर के बाहर बैठा था, तभी अचानक कुछ लोग वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।फायरिंग के दौरान एक गोली रवि की दाहिनी आंख में जा लगी। गंभीर हालत में उसे तुरंत आरा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।गोली मार हत्या का आरोप पड़ोस के सरोज पर लगा है।