धार: राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर पहाड़ी से गिर रहे पत्थर, हादसे की आशंका
धार जिले में राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर अंधे मोड़ के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरकर सड़क पर आ रहे हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को बड़े हादसे का डर सता रहा है। यह मार्ग सैकड़ों वाहनों का रोजाना आवाजाही होती है, फिर भी जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।