धार: मांडू में नए साल 2026 का स्वागत करने पहुंचे 30 हजार पर्यटक, ऐतिहासिक स्थलों पर मनाया जश्न
नये साल 2026 के अवसर पर मांडू में करीब 30 हजार पर्यटक पहुंचे। गुरुवार को दिनभर यहां पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। बुधवार रात से ही पर्यटकों का आना शुरू हो गया था, जो गुरुवार को भी जारी रहा, जिससे शाम तक मांडू गुलजार रहा। नए साल का जश्न मनाने के लिए मांडू के होटलों और पर्यटक स्थलों पर भारी भीड़ देखी गई।