रामगंजमण्डी: शिक्षा मंत्री ने रामगंजमंडी के पीएम श्री स्कूल में मां सरस्वती मंदिर का लोकार्पण किया
प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर रामगंजमंडी दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित मां सरस्वती मंदिर का विधि-विधान से पूजन कर लोकार्पण किया। यह मंदिर विद्यालय के व्याख्याता सतीश कुमार आचार्य ने अपने स्वर्गीय पिता पुरुषोत्तम लाल आचार्य की स्मृति में बनवाया है। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे