श्रीपुर थाना क्षेत्र के लाढ़पुर गांव निवासी एक युवक की सऊदी अरब में एक हादसे में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक लाढ़पुर निवासी प्रभु भगत का पुत्र गोबर कुमार बताया जा रहा है। मंगलवार की दोपहर दो बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार गोबर कुमार रोजगार की तलाश में सऊदी अरब कुछ महीने पहले ही गया था। जहां काम करने के दौरान ऊंचाई से नीचे गिर गया