शाहनगर: हरदुआ सारसबाहू नाला उफान पर होने के चलते रैपुरा से शाहनगर मार्ग हुआ अवरुद्ध, लगभग 7 गांवों का टूटा संपर्क
रैपुरा तहसील क्षैत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम हरदुआ सारसबाहू का नाला मूसलाधार बारिश होने से उफान पर है जिसके कारण रैपुरा से शाहनगर जिसके अंतर्गत आने वाले ग्राम हरदुआ गीजर ,डोभा , मूरता , सुर्रा, बघनरवा, मलघन, बोरी ग्राम का संपर्क टूट गया है