शाहनगर: संपूर्ण जिले में सावन मास के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
पन्ना जिले के सलेहा नचने स्थित चौमुखनाथ,सिद्ध नाथ हो, या पवई के डाहीखेरा के भूमिश्वर महादेव,बिरसिंहपुर के सर्वेश्वर महादेव या पवई के बाबा कैलाशी में सुबह से ही श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने के लिए और उन्हें जलार्पित करने के लिए पहुंच रहे हैं। आस्था का अद्भुत समागम आज मंदिरों में देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही महिलाओं द्वारा सावन सोमवार का व्रत भी रखा गया