पटना ग्रामीण: जांच एजेंसी स्वतंत्र, वे जो भी करते हैं ये जांच एजेंसी और कोर्ट के बीच का मामला है-JDU कार्यालय में बोले शिक्षा मंत्री
लैंड फॉर जॉब्स मामले में ईडी द्वारा पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जसीट दायर किये जाने को लेकर बिहार में सियासत गर्म है। पूरे मामले पर जेडीयू कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि जांच एजेंसी स्वतंत्र है, वे जो भी करते हैं ये जांच एजेंसी और कोर्ट के बीच का मामला है।