फतेहपुर जनपद के बिंदकी पुलिस ने जोनिहा चौराहे से दहेज हत्या के आरोपी फूलचंद व उसके पुत्र लवकुश निवासी टिकरी मनौटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुरुवार को दिन में 11 बजे कानूनी कार्रवाई कर दोनों को न्यायालय भेज दिया। बताते चलें कि 26 अक्टूबर की सुबह जूली देवी पत्नी लवकुश का शव फांसी के फंदे में लटका मिला था। मामले में दोनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा था।