मथुरा: वृन्दावन में एक महीने की देरी से शुरू हुआ पौंटून पुल निर्माण, सरकारी स्टीमर बंद होने से ग्रामीणों पर पड़ रही दोहरी मार
केसीघाट के पास वृंदावन मांट के बीच यमुना पर पौंटून पुल 4 महीने बाद निर्धारित 15 अक्टूबर तक नही बना। सरकारी स्टीमर भी एक महीने से बंद पड़ा है। पुल निर्माण में देरी और सरकारी स्टीमर बंद होने से मांट के आस पास से वृन्दावन आने वाले दूधिया, फल और सब्जी वाले किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। बुधवार दोपहर 2 बजे बताया कि एक महीना देरी से पुल निर्माण शुरू हो गया है।