आगरा: यमुना आरती स्थल पर महंत जुगल किशोर के नेतृत्व में सफाई अभियान चला, समाजसेवी व छात्रों ने लिया भाग
यमुना आरती स्थल पर यमुना सफाई अभियान की शुरुआत की गई। महंत पं. जुगल किशोर श्रोत्रिय के नेतृत्व में चले इस विशेष स्वच्छता अभियान में समाजसेवी, स्कूली छात्र–छात्राएं और नगर निगम अधिकारी शामिल रहे। अभियान के दौरान यमुना तट से भारी मात्रा में प्लास्टिक,पॉलीथिन,कूड़ा और धार्मिक सामग्री एकत्र की गई। यमुना को प्रदूषित करने वालों पर कार्रवाई और जुर्माना की मांग की।