तुलसीपुर: सशस्त्र सीमा बल ने बघेलखंड में सफलतापूर्वक किया निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन
22 जनवरी सोमवार दोपहर 12 बजे 9वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बलरामपुर द्वारा सीमा चौकी गुरुंग नाका अंतर्गत बघेलखंड में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें डॉ. आर. के. थोरे कमांडेंट ( चिकित्सा) नौवीं वाहिनी द्वारा सीमा चौकी के अंतर्गत आने वाले गाँव बघेल खंड के 33 मरीजों की जांच कर उन्हें ज़रूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई