तुलसीपुर: घने कोहरे के कारण तुलसीपुर में गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली डिवाइडर से टकराकर पलटी, चालक की हुई मौत
21 जनवरी मंगलवार शाम लगभग 6:30 बजे घने कोहरे के कारण तुलसीपुर नगर में गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली नाले के डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिसमें ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।। हादसे की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। मृतक चमर बोझिया निवासी जगदंबा पुत्र रामशरण यादव बताया जा रहा है जिसकी पहचान की गई है।