मेहनगर: तरवा ब्लॉक के समूह की महिलाओं ने CDPO ऑफिस का किया घेराव, CDPO साहब मोबाइल बंद कर हुए फरार
मेहनगर तहसील क्षेत्र के तरवा ब्लॉक के समूह की महिलाओं ने आज सीडीपीओ ऑफिस का घेराव किया है वही सीडीपीओ साहब मोबाइल बंद करके फरार हो गए आपको बताते चले कि आज सैकड़ो की संख्या में समूह की महिलाओं ने सीडीपीओ ऑफिस का घेराव किया और राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोग हर महीने राशन को आंगनबाड़ी को रिसीव कराते हैं लेकिन राशन का वितरण नही हो रहा है।