कुरावली: रामकृष्ण विद्या आश्रम में प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया गया
कुरावली नगर के श्री रामकृष्ण विद्या आश्रम इंटर कॉलेज मे बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत करते हुए नवीन छात्रों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी राखी पाठक ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात नए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का स्वागत बच्चों द्वारा पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण करते हुए उपहार प्रदान कर किया।