पटना ग्रामीण: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राहुल गांधी से कहा, 'उन्हें चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए'
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे रेखा गुप्ता ने कहा कि जो लोग भगवान श्री राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं, जो लोग यह कहते हैं कि रामसेतु कभी था ही नहीं वैसे लोगों को तालाब की जरूरत नहीं है बल्कि उन्हें चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।