खुर्जा: विधायक ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखा, जंक्शन पर कोरोना काल में बंद ट्रेनों के स्टॉपेज फिर से शुरू करने की मांग की
खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने आज केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को एक पत्र लिखा है, पत्र में मांग की गई है कि कोरोना काल में जिन ट्रेनों का स्टॉपेज खुर्जा जंक्शन पर बंद कर दिया गया था उन्हें फिर से खुर्जा जंक्शन पर रोका जाए, विधायक ने यह पत्र सोशल मीडिया पर सोमवार रात्रि लगभग 8:30 बजे शेयर किया है