कामां: कैथवाड़ा में आग से करीब 4 बीघा गेहूं की फसल हुई राख
कैथवाड़ा गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं के पूंजों में लगी भीषण आग से करीब 4 बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण काबू नहीं पाया जा सका। 112 को सूचना दी गई, जबकि दमकल समय पर नहीं पहुंचने का आरोप है। घटना से किसान को भारी नुकसान हुआ, आग के कारणों का पता नहीं चला है। सोमवार रात्रि 9 बजे की है घटना।