कोटा: दीपावली के पहले महतारी वंदन की राशि मिलने पर कोटा ब्लॉक की महिलाओं ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Kota, Bilaspur | Oct 8, 2025 कोटा ब्लॉक के आदिवासी अंचलों की महिलाएं शासन की महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भर बन रही है।हर माह ₹1000 की सहायता मिलने से उनके जीवन में आर्थिक संबल और आत्मविश्वास बढ़ा है।विचारपुर पंचायत के चुरेली गांव की सुशीला बाई एवं ग्राम सिलपहरी की उर्वशी भानू इस योजना से घर की राशन व बच्चों की पढ़ाई तथा घरेलू खर्च संभाल पा रही है, उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया है