आनंदमेला महिला समिति ने मनाया महिला दिवस राहाबाड़ी: बंगाली पाड़ा स्थित आनंदमेला महिला समिति की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ समूह की महिलाओं ने सामूहिक रूप से केक काटकर किया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।