लकड़ी तस्करो द्वारा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस दिशा में विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई करने की जरूरत है। लकड़ी तस्करो द्वारा क्षेत्र के भोले भाले किसानों को झांसे में लेकर कम कीमत में पेड़ों को खरीद कर अन्य क्षेत्र में अधिक दाम पर बेचा जा रहा है, जबकि शासन ने कहवा प्रजाति के पेड़ों की कटाई पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया है।