बरियातु: बारियातू व बालूमाथ प्रखंड के 114 आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को 'एजुकेशनल डेस्क' वाले स्कूल बैग वितरित
मंगलवार को सीसीएल की सीएसआर पहल के तहत यूनिसेड संस्था के माध्यम से मगध संघमित्रा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बालूमाथ और बरियातू प्रखंड के 114 आंगनवाड़ी केंद्रों के 4340 बच्चों को 'एजुकेशनल डेस्क' वाले स्कूल बैग वितरित किए गए।वितरण से परियोजना का उद्देश्य बच्चों में कम उम्र में ही शरीर की मुद्रा से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं को रोकना तथा पढ़ने और लिखना है।